बांका, जनवरी 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इंडियन खादी सह हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कल से शहर के आरएमके खेल मैदान में शुरू होगा। मेले का आयोजन युग संस्कृति न्यास के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेला संयोजक भोला प्रसाद गुप्ता के अनुसार, मेले का भव्य उद्घाटन 3 जनवरी को शाम 4 बजे सुनिश्चित किया गया है। उद्घाटन समारोह में जिले के कई गणमान्य अतिथि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर भारतीय खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प की महत्ता पर भी प्रकाश डाला जाएगा। वहीं इंडियन खादी सह हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट मेला में देश के विभिन्न राज्यों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.