अलीगढ़, नवम्बर 6 -- अलीगढ़। गुरुद्वारा 104 आरएएफ में श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुमुख सिंह ने गुरू नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने किया। भूपेंद्र कुमार डीआईजी सीआरपीएफ ने गुरु घर में माथा टेका। जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। राजीव पटेल ने भी गुरु घर में माथा टेका। सरदार हरदीप सिंह जुनेजा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...