प्रयागराज, सितम्बर 22 -- शांतिपुरम स्थित 101 द्रुत कार्य बल कैंप परिसर में सोमवार को नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ हुआ। कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। आयोजन में सभी अधिकारियों और कार्मिकों ने भाग लेकर मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और देश-प्रदेश की उन्नति की कामना की। द्वितीय कमान अधिकारी हरिओम सागर, डॉ. अशोक कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.