अलीगढ़, अक्टूबर 4 -- अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित 104 बटालियन आरएएफ परिसर में गुरुवार को दशहरा मनाया गया। कैंप परिसर में रह रहे कार्मिकों व उनके परिवार के लिए मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया गया। कमांडेंट विनोद कुमार ने जवानों व उनके परिवारीजनों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह त्योहार असत्य पर सत्य की विजय को दर्शाता है। इससे सीख लेते हुए हमें अपने जीवन को हमेशा सत्य के पथ पर चलाना चाहिए। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व पर सभी कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और मेले का भरपूर आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...