प्रयागराज, जनवरी 20 -- फाफामऊ। शांतिपुरम स्थित 101 रैपिड एक्शन फोर्स के वाहिनी चिकित्सालय में द्वितीय कमान अधिकारी हरिओम सागर की देखरेख में मंगलवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह, डॉ. प्रभात एवं उनकी टीम ने जवानों और उनके परिजनों के दांतों की जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पुर्नवसु तिवारी, उप कमांडेंट नितिन कुमार, यज्ञ कुमार सिंह, अच्छेलाल सिंह यादव, आत्माराम यादव, सहित अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान, कावा सदस्य, महिला कार्मिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.