कौशाम्बी, फरवरी 24 -- होली व रमजान पर्व पर जिले भर में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अराजकतत्वों को संदेश देने के लिए मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ पैदल मार्च किया। मंझनपुर कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने आरएएफ के साथ मंगलवार को मंझनपुर नगर का भ्रमण किया। प्रमुख चौराहों, बाजारों व संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त किया गया। साथ ही वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आरएएफ ने भी अपने हिसाब से रोड मैप भी बनाया। पुलिस के साथ मिलकर लोगों से बातचीत भी की। साथ ही उन्हें बताया कि फोर्स पूरी तरह से तैयार है। लोग होली व रमजान पर्व शांतिपूर्वक मनाएं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इस दौरान इंस्पेक्टर ने लोगों से कहा कि यदि किसी को भी लगता है कि कहीं कुछ गलत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.