रामपुर, नवम्बर 23 -- आरएएन पब्लिक स्कूल में रविवार को बच्चों के सिविल सेवाओं में जाने को लेकर कार्यशाला के माध्यम से जागरूक किया गया। गांव दिबदिबा स्थित विद्यालय परिसर में सिविल सेवाओं पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को सिविल सेवाओं के बारे में जानकारी देना और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला में बच्चों को सिविल सेवाओं के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया‌। जैसे कि प्रशासन, पुलिस और अन्य सरकारी सेवाएं। सिखाया कि कैसे वह अपने समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यशाला में कई गतिविधियां आयोजित की गईं। जैसे कि क्विज़, समूह चर्चा, और रोल-प्ले। बच्चों ने इन गतिविधियों में बहुत उत्साह से भाग लिया और बहुत कुछ सीखा। कार्यशाला में बच्चों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को सिविल सेवा...