मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- नगर के सेंट्रल बैंक शाखा भवन के सामने स्थित नगर पालिका परिषद के आरआर सेंटर में सुविधा के लिए पालिकाध्यक्ष इरफान सैफी ने केंद्र को दो भागों में बांटने के लिए बीच में दीवार का निर्माण कर दिया था । लेकिन इसे लेकर असमंजस पैदा हो गया। एसडीएम प्रीति सिंह ने पालिकाध्यक्ष से कहा कि कई लोग दुकानों का निर्माण कराने का आरोप लगा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ना तो टेंडर निकाला गया है ना ही कोई और प्रक्रिया की गई है, तब दुकानों का निर्माण कैसे किया जा सकता है। उपजिलाधिकारी से दिशा निर्देश लेने के बाद पालिकाध्यक्ष ने स्वयं ही जेसीबी भेज कर नवनिर्मित दीवार ध्वस्त करा दी। पालिका अध्यक्ष में बताया कि उन्होंने असमंजस की स्थिति खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.