बलिया, जनवरी 20 -- बलिया। निर्माणाधीन कूड़ा प्रबंधन केंद्र का गेट चोरी हो गया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। चिलकहर ब्लाक के मझौंवा ग्राम सभा की प्रधान शारदा ने नगरा पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि ग्राम पंचायत के डेहरी सेक्टर में आरआरसी सेंटर का निर्माण हुआ है। जिसकी चाहरदीवारी में लगा गेट चोरी हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...