प्रयागराज, अगस्त 13 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट www.rrbpryj.gov.in लॉन्च कर दी है। नई वेबसाइट के साथ ही अब आरआरबी के डिजिटल पते से 'इलाहाबाद नाम हटकर 'प्रयागराज हो गया है। इससे पहले तक बोर्ड की साइट rrbald.gov.in यानी आरआरबी इलाहाबाद के नाम से संचालित हो रही थी। यूपी सरकार ने 16 अक्तूबर 2018 को जिले का नाम इलाहाबाद से बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसके बाद रेलवे ने भी इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन कर दिया था। आरआरबी की वेबसाइट पर अब तक 'इलाहाबाद ही दर्ज था, जिसे अब बदल दिया गया है। आरआरबी के अनुसार नई वेबसाइट पर सभी भविष्य की भर्ती, नोटिस और अन्य आधिकारिक जानकारियां उपलब्ध होंगी। साथ ही, पुराने डाटा तक पहुंच बनाए रखने के लिए नई वेबसाइट पर पूर्ववर्ती साइट का लिंक भी दिया गया है, जिससे अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.