पटना, जनवरी 20 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ग्रुप-डी के कुल 22 हजार पदों पर निकाली गई भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन 31 जनवरी से प्रारंभ होकर 2 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की तिथि में यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले अपनी सभी जानकारियां अपडेट रखें, विशेष रूप से आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो। आवेदन की प्रक्रिया 31 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च तक तय की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...