बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव ने जिले में संचालित विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण मानको की जांच की। इस दौरान दस्तावेजों, वाहनों की स्थिति, प्रशिक्षकों की योग्यता और मान्यता नियमों की गहनता से निरीक्षण कर कमियां मिलने पर सुधार करने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक श्री यादव ने ए टू जेड मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल कबीरपुर, जेपी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, न्यू महावीरा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलो का निरीक्षण करते हुये ट्रेनिंग गुणवत्ता, पत्रावलियो एंव ड्राइविंग सिखाने के लिए योग्य प्रशिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। वही सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने...