रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की ने शीतकालीन सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित किया है। जिसमें आरआईटी संस्थान भगवानपुर के 44 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करके टॉप किया। संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रा दिया मेहरा ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा में प्रथम स्थान और शिवानी रावत ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य एएन वर्मा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी हैं। साथ ही संस्थान में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने की कटिबद्धता जाहिर की। संस्थान निदेशक अतुल बंसल, प्रेसिडेंट नैन्सी बंसल, इंजीनियरिंग हेड सचिन कुमार, विभागाध्यक्ष संदीप सिंह नेगी, अमित भारती, विभा कपूर, सौरभ कुमार ने छात्रों के उज्जव...