जमशेदपुर, अगस्त 19 -- देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज (आरआईएमसी) प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ। जनवरी 2026 सत्र में दाखिले के लिए जून में हुई इस परीक्षा में झारखंड के विद्यार्थी असफल साबित हुए। राज्य का एक भी परीक्षार्थी पास नहीं हो सका। देशभर से जहां 73 लड़के और 22 लड़कियां सफल हुईं, वहीं झारखंड से सभी 29 (26 लड़के और 3 लड़कियां) असफल रहे। पास होने वाले विद्यार्थियों को आरआईएमसी में 8वीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। पास होने के लिए 200.5 अंक जरूरी परीक्षा में गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे गए थे। गणित 200 अंकों का था, जिसमें 100 अंक लाना अनिवार्य था। अंग्रेजी 125 अंकों का था, जिसमें पासिंग मार्क्स 62.5 रखे गए थे। सामान्य ज्ञान 75 अंकों का था, जिसमें पास होने के लिए 38 अंक जरूरी थे। इस तरह कुल 400 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.