नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जगतसिंहपुर जिले के रहमा रेंज के वन रेंज अधिकारी राजेंद्र कुमार समंत्राय को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग के अनुसार, समंत्राय के पास उनकी वैध आय से 232 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई। इस पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शनिवार को विजिलेंस टीम ने चार स्थानों पर छापेमारी की। जांच में उनके पास एक तीन मंजिला मकान, एक दो मंजिला मकान, पांच प्लॉट और 3.69 लाख रुपये नकद सहित करीब 80.68 लाख रुपये बैंक में जमा मिले। इसके अलावा 250 ग्राम सोना, एक कार, दो मोटरसाइकिल और लगभग 14 लाख रुपये कीमत के घरेलू सामान भी बरामद किया गया है। समंत्राय ने 1985 में 1,500 रुपये मासिक वेतन पर फॉरेस्टर के रूप में नौकरी शुरू की थी और 2021 तक उसी पद पर रहे। इसे बाद में उन्हें पदोन्नति मिली...