अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- चौकोट बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड स्याल्दे की बुधवार को वार्षिक बैठक हुई। इसमें समिति की वार्षिक आय व्यय व लाभांश की आख्या का विवरण प्रस्तुत किया गया। लाभांश से सभी सदस्यों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। यहां अध्यक्ष हृदयेश मेहरा, सचिव राधे बंगारी, देव सिंह नेगी, दौलत सिंह खाती, ललित मोहन, दिवान सिंह, आनन्द सिंह, अनूप सिंह, महेन्द्र सिंह मनराल, करन मनराल, मोहन सिंह मनराल, जितेन्द्र रजवार, पूरन खाती, हरी राम, नरेन्द्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...