चतरा, फरवरी 23 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता सुभाष दास ने आय प्रमाण पत्र में जिला प्रशासन द्वारा शपथ पत्र की डिमांड करना गरीबों के लिए आर्थिक शोषण करार दिया है। श्री दास ने कहा है हर छह माह में आय प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में किसी माता पिता को अपने तीन बच्चों के लिए आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए हर छह माह में लगभग एक हजार खर्च करना पड़ेगा। जो आर्थिक और मानसिक शोषण के समान है। उन्होंने जिला प्रशासन से आय प्रमाण के लिए शपथ पत्र की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.