सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को जिप सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने की। बैठक में जिला परिषद के आय के स्रोत को बढ़ाने और गांव के विकास पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की समीक्षा की गइ्र। इसके अलावे सभी सदस्यों से वार्षिक कार्य योजना के तहत प्रस्ताव प्राप्त किया गया। आय के स्रोत बढ़ाने के लिए जिला परिषद के दुकानों के आवंटन और किराया निर्धारण पर चर्चा की गई। इसके अलावे गांव में खराब पड़े जल मीनार पर भी चर्चा करते हुए संबंधित विभाग को सभी जल मीनारों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिप अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही 15 वें वित्त आयोग के तहत आवंटन प्राप्त होगा और इसके बाद विकास कार्यो में तेजी आएगी। बैठक में ...