अयोध्या, जनवरी 3 -- सोहावल,संवाददाता। सोहावल विकास खंड के ग्राम सभा मोइया कपूरपुर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने फीता काट और गौ पूजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शिविर में 412 बड़े और 338 छोटे पशुओं का उपचार किया गया और दवा वितरित की गई। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोहावल डॉ. मनोज कुमार ने पशुपालकों को नई वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुपालन करने,आय बढ़ाने और अधिक लाभ अर्जित करने के तरीके बताए। पशु चिकित्सा अधिकारी ड्योढी डॉ.आशीष वर्मा ने विभिन्न बीमारियों से बचाव और उचित रखरखाव संबंधी जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.जय सिंह ने पशु प्रजनन और प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया,जबकि महोली के पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं की प्रजातिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.