एटा, फरवरी 27 -- गांव पवांस में आई बरात में डीजे पर डांस के दौरान झगड़ा हो गया। घरातियों ने मिलकर बरातियों की पिटाई कर दी। बेल्टों, लाठी-डंडों से बरातियों की पिटाई की। इसमें पांच बराती घायल हो गए। बरात में हुए झगड़े के बाद अन्य बराती भी घबरा गए और धीरे-धीरे करके सभी निकल गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिला हाथरस थाना हसायन के गांव उल्लाहसनपुर खेडिया से अरविंद की बरात बुधवार को कोतवाली देहात के गांव पवांस में आई थी। बताया जा रहा है कि एक तरफ बरात चढ़ रही थी। दूसरी ओर कुछ बराती डीजे पर पहुंचकर नाचने लगे थे। इतने में घराती भी पहुंच गए और वह भी डीजे पर नाचने लगे। डीजे पर नाचने को लेकर आपस में कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि घरातियों ने मिलकर बरापियों की पिटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.