हरिद्वार, जुलाई 30 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में 1771 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल /अवर अधीनस्थ परीक्षा 2024 के रिक्त पदों पर 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 11 मई 2025 को कराया गया था। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल /अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.