प्रयागराज, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चयन परीक्षाओं को और पारदर्शी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग शुरू कर दिया। 22 दिसंबर को प्रदेश के 75 जिलों के 1331 केंद्रों पर आयोजित आयोग की सबसे प्रतिष्ठित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 में एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से अभ्यर्थियों की हर एक गतिविधि पर निगरानी की गई थी। इस तकनीक के सफल परीक्षण के बाद अब 27 जुलाई को प्रस्तावित समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 समेत भविष्य की सभी परीक्षाओं में इसका उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि एआई आधारित कैमरों की सहायता से परीक्षा कक्ष में बैठे दो परीक्षार्थियों के बीच हो रही बातचीत पर भी आयोग परिसर में स्थापित हाईटेक कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सकती है। तकनीक का उपयोग बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.