पटना, जनवरी 2 -- बिहार विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य अरुण कुमार सिन्हा का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर नए सदस्य की बहाली के लिए ऊर्जा विभाग ने समिति गठित की है। यह समिति तीन महीने के भीतर आयोग के नए सदस्य का चयन करेगी। समिति में अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सदस्य के तौर पर बिहार के मुख्य सचिव और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण नई दिल्ली के अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव को चयन समिति का संयोजक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...