रांची, जनवरी 31 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्वाची, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन प्रक्रिया और विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्य की बारीकी से निगरानी की जाए और राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.