नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की दस टीमों ने सोमवार को शहर की अलग-अलग सड़कों पर जाकर प्रदूषण रोकने के लिए किए जा रहे कामों का जायजा लिया। करीब छह घंटे तक टीमें शहर में घूमीं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रहे 'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत सीएक्यूएम की टीमों ने सोमवार को नोएडा का गहन निरीक्षण किया। आयोग की दस टीमें निरीक्षण को पहुंची। शहर के रास्तों और अन्य जानकारियों के लिए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दस कर्मचारियों को साथ लेकर निरीक्षण शुरू किया। यह निरीक्षण करीब दस बजे शुरू हुआ जो कि छह घंटे तक चला। टीम के सदस्यों ने 100 से ज्यादा सड़कों पर धूल नियंत्रण के नोएडा प्राधिकरण से किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत 340 जगहों पर देखी। अब इन सभी टीमों की रिपोर्ट को एक साथ जोड़कर आयोग जारी करेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.