गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता तिथि एक जनवरी वर्ष 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। आयोग द्वारा घोषित संशोधित कार्यक्रम- गणना अवधि 11 दिसबंर वर्ष 2025( को, मतदान केन्द्रो का युक्तिकरण या पुर्नव्यवस्थापन, नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 12 दिसंबर, मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर, दावा और आपत्तियां दाखिल करने की तिथि 16 दिसंबर, नोटिस चरण (जारी करना सुनवाई और सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटान ईआरओ द्वारा एक साथ किया जाना है। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदण्डो की जॉच करना तथा अ...