देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत परिवहन विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना से भेंट की। इस दौरान उन्हें 'रोड सेफ्टी कैलेंडर' और 'रोड सेफ्टी बुक' उन्हें भेंट की गई। इसके साथ ही टीम ने उन्हें स्मृति चिह्न भी प्रदान किए। इस भेंट वार्ता के दौरान बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सुरक्षा नियमों को शिक्षा का हिस्सा बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। डॉ. गीता खन्ना ने टीम के इन प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...