अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या, संवाददाता। आरटीओ ऋतु सिंह ने बताया कि 55 वाहन (टेम्पो-टैक्सी) जिनकी आयुसीमा पूरी हो चुकी है। इनके पंजीकरण को प्राधिकरण द्वारा निरस्त कर दिया गया हैं। स्कूली बच्चों के सुरक्षा को लेकर निर्धारित आयु-सीमा के 15 वर्ष पूरा कर चुके स्कूली वाहनों के पंजीयन निरस्त की कार्यवाही संबंधित जनपद के परिवहन अधिकारियों द्वारा करने के निर्देश दिए गये है। उन्होंने बताया कि आल इंडिया के अधिकार पत्र का नवीनीकरण समय से न कराने वाले 164 वाहन स्वामियों को 20 फरवरी तक का अंतिम अवसर दिया गया है। 49 बसों को स्टेज कैरिज के परमिट की स्वीकृति प्रदान की गयी। वे निर्धारित समय सीमा एवं दी गयी शर्तों को पूर्ण कर परमिट अवश्य प्राप्त कर ले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.