लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्यमंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जनता के विकास की जरूरतों और सुशासन की प्रतिबद्धता की संकल्पना को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह बजट एक निर्णायक पहल है। आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयुष विभाग निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। आयुष सेवाओं के लिये बजट में लगभग 2,867 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। प्रदेश में 2,111 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी एवं 1585 होम्योपैथिक चिकित्सालय क्रियाशील हैं तथा 08 राजकीय आयुर्वेदिक, 02 राजकीय यूनानी एवं 09 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इससे प्रदेश की जनता को इलाज में क...