बरेली, मार्च 8 -- जिला आयुष समिति की शासी निकाय की मीटिंग शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मीटिंग में मंडल मुख्यालय पर आयुष हर्बल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 100 बेड हॉस्पिटल के लिए बीडीए के सहयोग से भूमि चिह्नित करने पर सहमति बनी। मीटिंग में अधिक मरीजों वाली आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को आयुष वेलनेस सेंटर विद मार्डन फैसिलिटी में तब्दील करने का प्रस्ताव रखा गया। सभी 25 बेड आयुष चिकित्सालय में पंचकर्म सेंटर की स्थापना करने और मंडल स्तर पर हर्बल कल्टीवेशन एवं प्रोसेसिंग सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव पेश किया गया। पांच आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए नवीन भवन का निर्माण कराने और एक चिकित्सालय के लिए उच्चीकरण और दो पंचकर्म केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ विश्राम सिंह और एडीएम फाइने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.