लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर में होम्योपैथ संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार पुष्कर को नामित किया गया है। आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजीत कुमार जायसवाल ने कुलपति के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह भी कहा है कि अधिनियम 2021 के अनुसार संकायाध्यक्ष परीक्षा समिति के पदे्न सदस्य होंगे। डॉ. विजय कुमार पुष्कर गोमती नगर हैनीमैन स्थित राजकीय नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य एवं अधीक्षक भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...