गोरखपुर, जनवरी 2 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में शुक्रवार को दोपहर में बिजली कटने से इलाज के लिए आये मरीज हलकान रहे। करीब 45 मिनट के बाद बिजली आने के बाद मरीजों को राहत मिली। आयुष विवि में मरीजों का पंजीकरण कम्प्यूटर से होता है। बिजली कटौती से सभी कम्यूटर बन्द हो गए। वहीं कई विभागों में अंधेरा हो गया। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी हुई। शुशील गुप्ता, मंजय, संगीता, प्रीति आदि मरीजों ने बताया कि बिजली कटने के कारण उन्हें पंजीकरण के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। करीब पौने घण्टे के बाद बिजली आने तब उनका पर्चा बन सका। उधर बिजली निगम कर्मियों के अनुसार आयुष विवि के लिए फर्टिलाइजर से अलग लाइन बनाई गई है। 30 दिसम्बर को झुंगिया बाजार के पास हाईटेंशन लाइन का अंडरग्राउंड केबिल जेसीबी से कट गयी। जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.