गोरखपुर, जनवरी 21 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की सफाई के लिए दो ऑटोमेटिक क्लीनिंग मशीनें मिली हैं। दोनों मशीनें बिजली से चार्ज होंगी। बुधवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामचंद्र रेड्डी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। आयुष विश्वविद्यालय के कार्यालय के साथ ही चिकित्सा विभाग की सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। ऑटोमेटिक क्लीनिंग मशीन मिलने से कर्मचारियों को सफाई कार्य करने में मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि आयुष विवि में इलाज के लिए अधिक संख्या में मरीज आ रहे हैं। इस मशीन से कम समय एवं सीमित मजदूरों द्वारा अधिक सफाई हो सकेगा। इस मशीन को मजदूरों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक अतुल तिवारी, शिवांग पति त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.