पाकुड़, नवम्बर 8 -- पाकुड़। प्रतिनिधि आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 114 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी। शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रोडगो, अमड़ापाड़ा प्रखंड के फतेहपुर, संथालीटोला एवं पाकुड़िया प्रखंड के अंगारगड़िया में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मिथलेश सिंह एवं संतोष कुमार यादव ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.