जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर। ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ, समाजसेवी डॉ. संदीप पाण्डेय के भतीजे एवं प्रबंधक केपी पाण्डेय इंटर कॉलेज जफराबाद संजीव पाण्डेय के पुत्र आयुष पाण्डेय ने यूजीसी नेट परीक्षा में जेआरएफ के लिए 99.93 परसेंटाइल अंक हासिल किया है। जीआरएफ के लिए चयनित होकर पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है। आयुष दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज डिग्री कॉलेज के छात्र हैं। इन्होंने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई डॉ. रिजवी लर्नस एकेडमी जौनपुर से 9.2 सीजीपीए के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय कंचनपुर वाराणसी से 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...