गुमला, अक्टूबर 11 -- गुमला। जिला आयुष समिति द्वारा शनिवार को विभिन्न आयुष ग्रामों पतराटोली, खीराखाड़, भलमंडा, टोटो, आंजन व करौन्दी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 539 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आयुष चिकित्सा पद्धति के अनुसार निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान आयुष चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने रोगियों को आवश्यक परामर्श भी दिया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करना, लोगों को प्राकृतिक उपचार के प्रति जागरूक बनाना और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.