सिमडेगा, दिसम्बर 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम में गुरुवार को आयुष चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी के निर्देश पर आयोजित कैंप में सेकड़ों मरीजों का इलाज किया गया। कैम्प में डॉ फातिमा एहसान के द्वारा ग्रामीणों का सुगर, बीपी आदि की जांच की गई। वहीं मरीजो को गैस, जोड़ो का दर्द, पेट दर्द, सहित अन्य का दवा नि:शुल्क में दी गई। वही ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच 150 औषधीय पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिक नंद कैन्स, सहिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...