लातेहार, फरवरी 18 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शहर से सटे कंचन नगरी स्थित हनुमान स्थान परिसर में आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्र और समाजसेवी राजेश चंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आयुष पद्धति के तहत स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाएं प्राप्त कीं। आयुष चिकित्सक डॉ. अमृत राज मिश्रा ने आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा प्रणालियों के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक उपचार पद्धतियां शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होती हैं और कई सामान्य बीमारियों जैसे घुटनों का दर्द, गैस, कब्ज और लीवर संबंधी समस्याओं में प्रभावी साबित होती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.