पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर। आयुष ग्राम शिविर में लोगों के असाध्य रोगों का उपचार किया गया। प्रथम दिन का शिविर छतरपुर के सरईडीह व पहाड़ी गंता एवं हरिहरगंज के सेमरवार, खड़गपुर व अररुआ कला में लगाया गया। दूसरे दिन बिश्रामपुर प्रखंड के झगरुआ, घरटिया व लोहरदगा, चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा व रामगढ़ के नावाडीह में शिविर लगाया गया। उद्घाटन आयुष डीपीएम डॉ मृत्युंजय कुमार मेहता ने किया। उन्होंने बताया आयुष ग्राम के निवासियों के अलावा पड़ोसी गांव के लोगों को भी शिविर का लाभ मिल रहा है। एक्जिमा, गैस, दर्द आदि के मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। लोगों को औषधीय पौधा भी दिया गया है। नोडल डॉ शबाना प्रवीण, डॉ नरसिंह, डॉ मोअजम्मिल, डॉ अशोक प्रजापति आदि शिविर में सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.