लखनऊ, अप्रैल 8 -- -आयुष मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार को प्रदेश के आयुष मेडिकल कालेज (आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक) के प्रधानाचार्यों से कहा कि वे अपने कालेज में कैलेण्डर बनाकर छात्रों को पढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि छात्रों को नवीनतम जानकारी देने के लिए समस्त कालेजों में समय-समय पर सेमिनार का आयोजन कराया जाये। वे राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यालय सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। आयुष मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि कालेजों के छात्रावासों में जो कमियां पाई जाएं, उसका निस्तारण शीघ्र कराएं। आयुष मेडिकल कालेजों की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.