लखनऊ, नवम्बर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। शासन ने आयुष विभाग के 545 चिकित्साधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का आदेश मंगलवार को जारी कर दिया। यह शासनादेश विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार ने जारी किया। इन चिकित्साधिकारियों द्वारा विकल्प पत्र भरे जाने में देरी के चलते पहले चरण में उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया था। सरकार द्वारा समयावधि बढ़ाए जाने के बाद इन्हें लाभ प्रदान कर दिया गया है। इनमें राज्य के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) श्रेणी के 275 और आयुर्वेदिक 270 चिकित्साधिकारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.