बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुष के 36 अस्पतालों में बाहर की दवा लिखी जा रही है। सितंबर 2024 के बाद से इन अस्पतालों के लिए दवा की आपूर्ति नहीं हुई है। आयुष के इन अस्पतालों में 50 बेड का अस्पताल से लेकर क्लीनिक तक शामिल है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि दवा की आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 50 बेड के लिए कुछ दवाएं मिली हैं। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। आयुष विभाग की ओर से जिले में 15 बेड का दो अस्पताल, चार बेड का 28 अस्पताल जबकि पांच क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। एक 50 बेड का अस्पताल भी संचालित है। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे आयुर्वेदिक, यूनानी व होम्योपैथिक का इलाज किया जाता है। 50 बेड के अस्पताल को संचालन के समय से ही दवा नहीं मिली थी। पिछले दिनों केवल वहां के लिए...