बस्ती, जनवरी 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को पीएचसी व अर्बन हेल्थ पोस्ट पर हुआ। अधिकांश पीएचसी पर आयुष के चिकित्सकों ने मेले की कमान संभाल रखी थी। चिकित्सकों की गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट इलाज की कमान संभालते हैं। एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य मेला महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। बनकटी ब्लॉक की पीएचसी खोरिया में डॉ. कुमकुम राय की तैनाती है। वह वहां न जाकर पीएचसी बनकटी में ड्यूटी करती हैं। खोरिया पीएचसी आयुष के चिकित्सक डॉ. अरूणेंद्र गौतम के हवाले रहती है। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अरूणेंद्र ने वहां आए मरीजों की जांच किया। पीएचसी एकमा में मरीजों की जांच की सुविधा नहीं है। यहां 17 मरीज आए, जिनका इलाज डॉ. आनंद कुमार यादव ने किया। फार्मासिस्ट राजाराम मौर्य, मो. उमर आदि मौजूद रहे। ...