सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से व्हाइट कोट पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर के बैच 2021-22 व 2022-23 में उच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित हुए इंडक्शन प्रोग्राम कम व्हाइट कोट सेरेमनी में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद दुनिया की सबसे पुरानी थेरेपी है। कहा कि बीयूएएमएस करने वाले विद्यार्थियों को गर्व होना चाहिए कि वह ऐसी थेरेपी को सीख रहे हैं। कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा आयुष के उत्थान के लिए वर्ष 2017 से अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे है। भा...