कौशाम्बी, जनवरी 27 -- चित्रकूट में व्यापारी के बच्चे को किडनैप कर फिरौती न मिलने पर हुई जघन्य हत्या पर अब व्यापारी वर्ग आरोपियों से आरपार के मूड में आ गया है। फिरौती न मिलने पर हुई हत्या के विरोध में व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। चित्रकूट जिले के कस्बा बरगढ़ में 13 वर्षीय आयुष केसरवानी उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर मंगलवार की शाम अजुहा गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आयुष के हत्यारे को फांसी देने की मांग की गई। नवीन मंडी से कैंडल मार्च निकालकर जीटी रोड, लाई मंडी, सब्जी मंडी, किराना गली से होते हुए वापस मंडी में समापन किया। अजुहा गला व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश केसरवानी ने बताया कि जब तक आयुष के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती तब तक हम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.