मेरठ, अगस्त 12 -- हॉकी खिलाड़ी आयुष और डिम्पल शर्मा को उत्तर प्रदेश हॉकी अंपायरिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश श्रीवास्तव ने स्टेट हॉकी अंपायर नियुक्त किया है। जुलाई माह में उत्तर प्रदेश हॉकी अंपायरिंग कमेटी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल होने पर आयुष और डिम्पल को सर्टिफिकेट दिए गए। सोमवार को डाक द्वारा आयुष और डिम्पल को अंपायरिंग कार्ड प्राप्त हुए। हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, राष्ट्रीय अंपायर प्रभा ठाकुर, तजमुल जैदी, संयुक्त सचिव भूपेश कुमार, प्रफुल त्यागी,शिवा भारद्वाज, मनोज कुमार, दिव्या कौशिक, संदीप चौधरी, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अंपायर शिवानी शर्मा, नीरू शर्मा, सुहेल अहमद, जोगेंद्र सिंह और प्रदीप चिन्योटी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...