धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विद्यार्थियों की मंगलकामना एवं सर्वोच्च सफलता के लिए सामूहिक हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा संग छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने हवन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयुष आनंद को मिस्टर डीपीएस, सुभांगी को मिस डीपीएस तथा अनुभव कुमार, अंशिका, सिद्धि सिंह, जाह्नवी, अक्षज सिन्हा, आदित्य राज समेत अन्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न अवार्ड दिए गए। विदाई समारोह के दौरान कई छात्र-छात्राएं अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों का साझा करते हुए भावुक भी हो गए। प्राचार्य ने परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात विद्यार्थी अब एक नई दुनिया में जा रहे...