अलीगढ़, फरवरी 13 -- फैट्स फाइल... -अलीगढ़ में 26,452 परिवार अब भी योजना से बाहर -एटा में 14,788 परिवारों तक नहीं पहुंच सका लाभ -कासगंज में 15,999 परिवार योजना के लाभ से वंचित -हाथरस में 20,269 परिवारों तक नहीं पहुंची स्वास्थ्य सुरक्षा -मंडल में 6.52 लाख परिवारों को मिल रहा योजना का लाभ अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई आयुष्मान योजना अलीगढ़ मंडल में अब भी अपने लक्ष्य से पीछे चल रही है। मंडल के करीब 77 हजार पात्र परिवार अब तक योजना का लाभ नहीं ले सके हैं। कार्ड निर्माण और लाभार्थी पहचान की धीमी प्रक्रिया बड़ी बाधा बनी हुई है। हालांकि लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है, लेकिन शेष परिवारों तक योजना की पहुंच सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग के लिए अभी भी चुनौती बना हुआ है।...