बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजो का आपरेशन कर उन्हे लाभ दिया गया। शहर के तिंदवारा गांव स्थित बांदा पैरामेडिकल एन्ड नर्सिंग कॉलेज परिसर में संचालित, एनबीसी, हॉस्पिटल में आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मरीजो को उपचार मिलने लगा है। एनबीसी, हॉस्पिटल को पिछले हफ्ते ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत आर्थो की अनुमति मिली है। तीन दिन में ही हॉस्पिटल के सीनियर आर्थो सर्जन डाक्टर टी आर सरसैया ने तीन ऑपरेशन किए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा पत्नी बाबूलाल निवासी पारा बिसंडा की जांघ की हड्डी टूट गई थी ऑपरेशन करके रॉड डाल दी गई है अब कृष्णा ठीक है कृष्णा के पुत्र आलोक ने बताया कि उसकी मां कृष्णा घर मे काम करते हुए गिर गई थी और जांघ की हड्डी टूट गई थी। आयुष्मान कार्ड के तहत उसकी मां का आपरेशन किया गया।...