देहरादून, मई 31 -- राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने छह माह से आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के कारण पांच अस्पतालों की संबद्धता समाप्त कर दी है। इनमें देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ और यूएसनगर के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्य रूप से काम करना होगा। निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय- समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।अस्पतालों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब प्राधिकरण की ओर से देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.